सक्ती जिला
Trending

सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाली भव्य महाआरती को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, लगातार भक्तों की संख्या में हो रहा इजाफा 

 – नगरवासियों ने कहा – बेहतरीन परंपरा की शुरुआत

सक्ती- नगर के दो पीपल वर्षों के बीच स्थापित हुए थाना के पीछे स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में लगातार 18 सप्ताह भव्य महा आरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिवार के सदस्यों की लगन के परिणाम स्वरूप महा आरती अब अपने एक अलग अंदाज में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिस प्रकार हर मंगलवार को हनुमान जी की भव्य महा आरती तथा हनुमान चालीसा होती है उसमें लगातार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले भक्तों की भीड़ में इजाफा हो रहा है।

ऐसा नहीं है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार केवल मंदिर की सेवा तक ही सीमित है बल्कि वे जन सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं। मानव सेवा को भी अपना दे मानते हुए लगातार कार्य कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य कोड़के प्रसाद मौर्य ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सदैव ईश्वर एवं मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है। लगातार ऐसे लोगों को सम्मानित करने का भी काम किया जा रहा है जो समाज में बेहतर कार्य के लिए जाने जा रहे हैं। पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक कल 18 भव्य महा आरती हो चुकी है और लगातार हनुमान मंदिर में होने वाली इस महा आरती को अच्छा प्रतिशत मिल रहा है।

जिस प्रकार जन सहयोग और लोगों में उत्साह बढ़ रहा है उसे ऐसा लग रहा है जैसे नगर में कोई एक बेहतरीन परंपरा की शुरुआत हो गई हो और लगातार इससे नगर में धार्मिक और भक्ति में माहौल बना हुआ है। विगत मंगलवार को एकता पत्रकार संघ के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।

जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने प्रमुख रूप से भव्य आरती में शामिल होकर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा जिस प्रकार नई परंपरा की शुरुआत की गई है उसकी सराहना करते हुए नगर वासियों से भी उन्होंने अपील की की नगर वासी भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य महा आरती का लाभ उठाएं और शांत और भक्तिमय वातावरण में कुछ समय व्यतीत करें। महाआरती में पहुंचने वाले भक्तों ने भी बताया कि महाआरती में आने से एक अलग ही अनुभूति होती है। प्रत्येक सप्ताह समाज के विशिष्ट वर्ग के लोगों को आमंत्रित कर भव्य महा आरती की जाती है और हनुमान चालीसा के पाठ  के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button