छत्तीसगढ़

CG कलेक्टर ने कुर्सी छोड़ीः आदेश मिलते ही आधे घंटे में दोनों कलेक्टरों ने सीईओ को प्रभार सौंप दिया

रायपुर। चुनाव आयोग ने सूबे के दो कलेक्टर, तीन एसपी समेत आठ अधिकारियों को हटा दिया। इनमें रायगढ़ और बिलासपुर के कलेक्टर शामिल हैं।

आयोग की खबर जब प्रसारित हुई उस समय दफ्तर बंद हो चुके थे। पता चला है, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आयोग द्वारा हटाने की खबर मिलते ही जिला पंचायत सीईओ जीतेंद्र यादव को बंगले में बुलाया और फौरन कलेक्टर का चार्ज हैंडओवर कर दिया। वे अब रायपुर आकर सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्टिंंग करेंगे।

हालांकि, यही प्रक्रिया भी है। आयोग के हटाने पर आईएएस जीएडी को और आईपीएस गृह और पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करते हैं। उधर, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा ने भी जिला पंचायत सीईओ दीपक अग्रवाल को चार्ज दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button