छत्तीसगढ़सक्ती जिला

यातायात प्रभारी ने बैंकों के सामने वाहनों को सुव्यवस्थित रखने दी समझाइस

  • प्रबंधकों स मिलकर ट्रेफिक नियमों के पालन के लिए कहा

सक्ती– यातायात की दिशा में अब बदलाव नजर आने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिल में यातायात प्रभारी क तौर पर निरीक्षक कमल किशोर महतो की नियुक्ति की है। इसे लेकर अब जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था बनाने एवं यातायात नियम पालन करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो एवं यातायात स्टॉफ सक्ती द्वारा शहर के सभी बैंक के प्रबंधक, बैंको में लगे गार्ड एवं आम नागरिकों को बैंक के सामने वाहनों को व्यवस्थित रखने समझाईश देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान बताया गया कि वाहनों को रोड में न खड़ा करें, तीन सवारी वाहन न चलावें, शराब सेवन करके वाहन न चलाएं, हेलमेट पहनकर वाहन चलाना, मोबाइल का उपयोग करते वाहन न चलाना, नियंत्रित गति से वाहन चलाना जैसी जानकारी दी गई।

निरीक्षक कमल किशोर महतो ने बताया कि लगातार जिले में यातायात मित्र बनाए जा रहे हैं। यातायात मित्रों को बताया जा रहा है कि सडक दुर्घटना होने पर तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने एवं इसकी सूचना तत्काल पुलिस, 108 वाहन को दें। साथ ही यातायात नियमों को पालन कर सहयोग करने अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button