सक्ती जिला

महतारी वंदन से वंचित महिलाओं को पोर्टल खुलने का इंतजार

सिर्फ एक बार भरवाया गया फार्म तब चूक गई थी सैकड़ों महिलाएं, जिनकी नई शादी हुई वे महिलाएं भी अब योजना का लाभ लेने कतार में 

सक्ती । महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रदेश सरकार के द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपए डाले जाते है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। सक्ती जिले में लाखों महिलाओं के खाते में राशि आ रही वहीं योजना से वंचित महिलाओं को दूसरे फेज का पोर्टल खुलने का इंतजार है।

दरअसल महतारी वंदन का फार्म भरने का महिलाओं को सिर्फ एक मौका 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के बीच मिला था। उस समय कई महिलाएं फार्म भरने से चूक गई थी। वही कुछ महिलाएं ऐसी भी है। जिन्होंने फार्म भरा था लेकिन बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं होने अथवा केवाईसी से संबंधित अन्य समस्या के कारण उनके खाते में राशि नहीं आई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को अपात्र कर दिया गया था। वहीं एक साल में जिले में सैकड़ो शादियां हुई, सभी नवविवाहिताएं अब योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो गई है। इन सभी को अब दूसरे फेज का पोर्टल खुलने पर ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के ठीक पहले कहा था कि महतारी वंदन का पोर्टल जल्द खोलकर महिलाओं से फिर आवेदन लिया जाएगा। उसके बाद से महिला एवं बाल विकास कार्यालय में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है, कई महिलाएं तो बकायदा फार्म भरकर जमा करने आती है। उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि राज्य शासन के द्वारा जब महिला वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा तभी उसमें आवेदन किया जा सकेगा। 

महिलाओं ने सभी को मौका देने पर दिया जोर –

चर्चा में सक्ती जिले की महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह उद्देश्य तभी पूरा होगा जब सभी पात्र महिलाओ को योजना का लाभ मिलेगा। जिले में लाखों महिलाएं है, इन्हें आवेदन करने सिर्फ 15 दिन का समय मिला था। महज 15 दिन में जिले की सभी महिलाएं आवेदन कर देंगी यह संभव नहीं है, फिर जिले में एक साल में सैकड़ो शादियां भी हुई है, जो युवतियां पिछले साल पात्र नहीं थी, वे अब शादी के बाद योजना के लिए पात्र हो गई है। सभी को बराबर मौका देने के लिए योजना का पोर्टल फिर खोला जाना चाहिए ताकि जो महिलाएं अब तक वंचित है वे आवेदन कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button