सक्ती जिला
विशेष कार्य के लिए मिला सम्मान, कांदानारा के उचित मूल्य दुकान संचालक कृष्णा पटेल को सांसद ने किया सम्मानित

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक सक्ती के ग्राम पंचायत कांदानारा के उचित मूल्य दुकान संचालक कृष्णा पटेल को उनके समयबद्ध खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी एवं मोबाइल नंबर सीडिंग जैसे कार्यों में जिलेभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सांसद द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि समय-समय पर ऐसे ही उचित मूल्य दुकान संचालकों को, जो नियमों का पालन करते हुए बेहतर कार्य करेंगे, सम्मानित किया जाता रहेगा।




