सक्ती बिजनेस न्यूज: गोल्ड ज्वेलरी पर मिलेगा 1 साल का फ्री इंश्योरेंस माँ अम्बे ज्वेलर्स की ग्राहकों के हित में अनूठी पहल, 22 सितम्बर से होगा शुभारंभ

सक्ती, 21 सितम्बर। शहर की विश्वसनीय ज्वेलरी शॉप “माँ अम्बे ज्वेलर्स”, जो वर्ष 1999 से ग्राहकों की सेवा कर रही है, ने इस बार ग्राहकों के हित में एक अनूठी पहल की है। आगामी नवरात्रि के शुभ अवसर पर 22 सितम्बर से यहाँ से खरीदी गई गोल्ड ज्वेलरी पर 1 साल का फ्री इंश्योरेंस ग्राहकों को मिलेगा।
“माँ अम्बे ज्वेलर्स” के संचालक संतोष देवांगन और कृष्णा देवांगन ने बताया कि ज्वेलरी हर महिला के लिए मूल संपत्ति की तरह होती है, जिसकी चोरी या खो जाने का डर हमेशा बना रहता है। यही कारण है कि कई महिलाएँ मनचाही ज्वेलरी खरीदने से भी डरती हैं। इन आशंकाओं को दूर करने और ग्राहकों को सुरक्षित अनुभव देने के उद्देश्य से हमने गोल्ड ज्वेलरी पर मुफ्त बीमा (इंश्योरेंस) की योजना शुरू की है।
उन्होंने कहा कि अखबारों में आए दिन चेन स्नैचिंग या कान की बाली की लूट जैसी खबरें सामने आती रहती हैं। अब “माँ अम्बे ज्वेलर्स” से ज्वेलरी खरीदते ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 वर्ष का इंश्योरेंस कवरेज ग्राहकों को प्राप्त होगा। यदि ज्वेलरी खो जाए, चोरी हो जाए या लूट की घटना घटे तो इस इंश्योरेंस का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
हॉलमार्क ज्वेलरी और HUID के साथ गारंटी
इस योजना के साथ ग्राहकों को 30 हजार रुपये से ऊपर की खरीदी पर हॉलमार्क और HUID युक्त ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी। दुकान का संकल्प है – “गहने शुद्ध भी, सुरक्षित भी”। साथ ही यहाँ हर सोने-चाँदी की खरीदी पर ग्राहकों को सच्चा भाव, सच्चा मेकिंग चार्ज और जीएसटी बिल की सुविधा मिलेगी।
माँ अम्बे ज्वेलर्स का पता और संपर्क
नारायण सागर रोड, परमेश्वरी देवी स्कूल के पास, सक्ती
मोबाइल : 9981630644, 9300825544




