सक्ती जिला

मृतक के परिजनों को दी 8-8 लाख रुपए की सहायता राशि,नौकरी व बीमा का पैसा देने के लिए बनाया दबाव

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती। मेसर्स आरकेएम पावर जेन कंपनी में दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों के परिजनों को प्लांट प्रबंधन ने 8-8 लाख रुपए का मुआवजा राशि दी है। प्लांट प्रबंधन के द्वारा पहले 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जा रही थी, लेकिन डभरा एसडीएम बालेश्वर राम ने प्लांट प्रबंधन पर दबाव बनाया, इसके बाद 8-8 लाख रुपए मुआवजा राशि दी गई। वहीं मृतक श्रमिकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। डभरा एसडीएम ने मृतक के परिजन को एक-एक सदस्यों को प्लांट में रेगुलर नौकरी देने के लिए कहा है। सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत ग्राम उच्चपिंडा के आरकेएम पावर जेन प्लांट में 4 श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं 6 श्रमिकों के घायल हुए थे। सक्ती कलेक्टर ने एसडीएम डभरा बालेश्वर राम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम राम ने बताया कि प्लांट प्रबंधन को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि श्रमिक के परिजनों को बीमा योजना का लाभ दिलाएं। वहीं परिजनों को प्लांट में नौकरी दें। यह शर्त मंजूर नहीं होने की स्थिति में प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

8 बिंदुओं में करेेंगे जांच

जांच अधिकारी को 8 बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिनमें घटना किन परिस्थितियों के कारण हुई। घटना की वजह क्या थी? सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा सक्ती द्वारा मेसर्स आरकेएम पावरजेन प्राईवेट लिमिटेड में उत्पादन प्रारंभ होने से लेकर घटना दिनांक तक कब-कब निरीक्षण किया गया। क्या निरीक्षण में कोई खामियां पायी गई है। यदि हां तो क्या कार्रवाई की गई। उक्त घटना घटित होने का कारण तकनीकी या मानवीय क्या कारण है? उक्त घटना घटित होने के लिए कौन जिमेदार है? भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो इस हेतु रोकथाम के उपाय एवं सुझाव व अन्य कोई बिन्दु जिन पर जांच अधिकारी अभिमत दें। 30 दिन के भीतर जांच पूर्ण कर अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button