सक्ती जिला

निर्धारित समय बीतने के बाद कलेक्टर ने की जनपद अध्यक्ष निर्वाचन स्थगित करने घोषणा

0 12 मार्च को होना था सक्ती जनपद में चुनाव

0 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, कहा-भाजपा के इशारे पर काम कर रहे कलेक्टर

सक्ती – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लगभग निपट गया है। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया सम्पंन हो चुकी है। जिले में सक्ती जिला मुख्यालय की जनपद पंचायत सक्ती में अभी तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। जबकि अन्य तीन जैजैपुर, मालखरौद तथा डभरा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हो चुके है। सक्ती जनपद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई थी। बुधवार 12 मार्च को भाजपा तथा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही पहंुंच चुके थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई और कुछ देर बाद चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। कलेक्टर ने आदेश जारी किया कि पीठासीन अधिकारी तहसीलदार सक्ती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है और वे निर्वाचन की कार्यवाही करने में असमर्थ है। अब 23 मार्च को प्रातः 11 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 

सुबह से रहा गहमा-गहमी का महौल –

जिला मुख्यालय में स्थित जनपद पंचायत के चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी का महौल रहा है, पुलिस ने भी अपनी पूर्व तैयारी कर रखी थी। जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती के सामने सुबह से ही काफी संख्या में भाजपा तथा कांग्रेस के नेता एकत्र हो रहे थे। कुछ सदस्य जनपद पंचायत पहुंच भी चुके थे, लेकिन कुछ घंटे बाद उन्हें बेरंग लौटना पड़ गया। 

कांग्रेसियों ने लगाया लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप –

निर्वाचन के मौके पर मौजूद कंाग्रेस नेता जागेश्वर सिंह राज, साधेश्वर गवेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही यह चुनाव स्थगित किया गया है, क्योंकि संख्या बल कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पास था। हार के डर से भाजपा ने चुनाव स्थागित कराने का हथकंडा अपनाया। भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग किया है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

———————————————–

भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है। हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार है, आज भी तैयार थे और कल भी तैयार रहेंगे। इन चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। सक्ती जनपद में भी भाजपा अपना अध्यक्ष बनाएगी। पीठासीन अधिकारी की दुर्घटना की सूचना मिली और प्रशासन ने चुनाव स्थगित करनी की घोषणा की। प्रशासन के हर निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। 

टिकेश्वर गबेल

जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला सक्ती

———————————————–

निर्धारित समय में चुनाव का ना होना, स्थागित कर देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। भाजपा ने दबाव बनाकर 12 मार्च को होने वाले निर्वाचन को स्थगित कराया है। इस चुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। 

जागेश्वर सिंह राज

कांग्रेस नेता जिला सक्ती 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button