सक्ती जिला

बाइक, सोना चांदी, नगदी या किसी समान की चोरी के साथ अब डीजल चोरी की घटना में इजाफा, सक्ती जिले के इस थाने में दिया घटना को अंजाम, पुलिस खोज रही चोरों को

बाराद्वार – पुलिस थाना बाराद्वार क्षेत्र में इस समय डीजल चोरी की घटनाए बढ रही है, सबसे ज्यादा एनएच  में डीजल चोरी किये जाने की घटनाओ को चोर अंजाम दे रहे है। 29 जून की रात्रि करीब 1.30 बजे अन्नजल ढाबा रिस्दा के सामने मुख्य रोड में बाराद्वार के ट्रांसपोर्टर दीपक राय की खड़ी टेलर से चोरो ने 50 लीटर डीजल पार कर दिया है, जिसकी रिपोर्ट बाराद्वार पुलिस थाने में दीपक राय के द्वारा कराई गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर दीपक राय की टेलर क्र सीजी 10 बीआर 7638 जिसे ड्राईवर रूपेश जायसवाल अन्नजल ढाबा रिस्दा के सामने मुख्य मार्ग में रात्रि करीब 1.30 बजे खड़ी करके चाय पीने अन्नजल ढाबा अंदर गया था, चाय पीकर कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि एक सफेद रंग की बोलेरो ट्रेलर के बगल में खड़ी थी एवं एक ब्यक्ति टेलर के डिजल टैंक से पाईप लगाकर डीजल की चोरी कर रहा था, ड्राईवर रूपेश उसे देखकर आसपास के लोगो को आवाज देकर बुलाया चोरो को दौडाया तो चोरी करने वाले बोलेरो में चांपा तरफ भाग गये, भागते समय बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नं सीजी 12 एयु 0750 ड्राईवर के द्वारा नोट कर लिया गया था, बोलेरो के अंदर अन्य लोग भी बैठे थे। ड्राईवर रूपेश ने अपने मालिक दीपक राय को तुरंत फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रांसपोर्टर दीपक राय ने पुलिस थाना बाराद्वार में सूचना देते हुए तत्काल अन्नजल ढाबा के पास पहुंचा तो देखा कि उनकी टेलर के डीजल टैंक की क्षमता 280 लीटर है जिसे घटना के कुछ समय पहले ही पूरा डीजल भरवाया गया था, डीजल जांच करने पर उसमे से करीब 50 लीटर डीजल अज्ञात लोगो के द्वारा चोरी किये जाने की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट बाराद्वार थाने में दीपक राय के द्वारा दर्ज में कराई गई हैं, बहरहाल बाराद्वार पुलिस डीजल चोरो की सरगर्मी से खोजबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button