धार्मिकसक्ती जिला

शुभ घड़ी आई, जन्में कृष्ण कन्हाई, रूद्र सेवा संस्थान का जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन, रगजा में रहा जश्न का माहौल, अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने कहा – भक्तजन दूर-दूर से मंदिर में आकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए

सक्ती- जिले के ग्राम रगजा का शिव मंदिर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा। चारों ओर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। रूद्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लोग कृष्ण-भक्ति में डूबे दिखे। रूद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष सिंह ठाकुर ने बताया कि जन्माष्टमी के दौरान भव्य सजावट कह गई थी।

मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भक्तिमय संगीत और विशेष आरतियां मंदिर में की गई। भक्तजन दूर-दूर से मंदिर में आकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मंदिरों में जन्माष्टमी के दौरान आयोजित होने वाले उत्सवों में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय उरांव ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता प्रवीण उरांव, कुर्सी दौड़ में झूल बाई उरांव, आंख पट्टी मटकी फोड़ विजेता गरिमा साहू, जलेबी दौड़ में दीपिका और बंटी उरांव ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धरम, महेंद्र, अविनाश, राज, जय किशन, अर्जुन, डमरू, अजीत, फिरतु, चैतू, राधे, नेहरू, परस, ईश्वरी, राजेंद्र, शैलेंद्र, सरजू, फूलसाय, जम्बू, धनेश्वर व जय प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button