छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीतिकसक्ती जिला

भाजपा जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का धुआंधार दौरा जारी, मजबूती से मैदान में डटी हैं, कहा जनता के आशीर्वाद से इस बार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, अबकी बार 400 पार

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी की जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े इन दिनों जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में धुआंधार दौरा कर रही हैं और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रही हैं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहे हैं और काफी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ चुनाव प्रचार में गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं।

श्रीमती कमलेश जांगड़े

कमलेश जांगड़े को भी लोकसभा क्षेत्र में अच्छा प्रतिशत मिल रहा है और उन्होंने कहा कि मोदी को इस बार तीसरी बार मौका देना है पूरे देश में 400 पार हो रही हैं और एनडीए गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के विकास के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर जांजगीर चांपा लोकसभा लोकसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। घर-घर जनसंपर्क अभियान कमलेश जांगड़े का जारी है उनके साथ पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू सघन दौरा कर रहे हैं।

कुछ कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग कमलेश जांगड़े की टिकट वापसी करने का होली समाचार बनाकर भ्रम फैला रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कमलेश जांगड़े पूरे मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है और यहां कमल निश्चित तौर पर खिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button