सक्ती जिलासक्ती नगर

छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई कहानी लिखने की तैयारी — अमित जोगी कल करेंगे ‘ऐतिहासिक घोषणा’, सियासी हलकों में मचा हड़कंप!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर बड़े घटनाक्रम की दहलीज़ पर खड़ी नज़र आ रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी कल दिनांक 31 अक्टूबर 2025, प्रातः 11 बजे, रायपुर स्थित जोगी निवास (9 सीएम हाउस रोड, सिविल लाइन्स) में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अनुसार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ के इतिहास, गौरव और भविष्य से जुड़े ऐसे मुद्दे पर केंद्रित होगी, जो राज्य की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि अमित जोगी इस दौरान एक ऐसा बड़ा खुलासा करने वाले हैं, जिससे प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों में उथल-पुथल मच सकती है।

अमित जोगी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जोगी परिवार का हमेशा से छत्तीसगढ़ की राजनीति में विशेष प्रभाव रहा है, और ऐसे में अमित जोगी की यह घोषणा आगामी समय के लिए राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे सकती है।

पार्टी प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा —

“यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए एक नई शुरुआत है। जो बात कल सामने आने वाली है, वह राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।”

इस बीच, राजधानी रायपुर से लेकर ज़िला स्तर तक जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस घोषणा को लेकर कयासों का दौर तेज़ है।

पार्टी ने सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर इस महत्वपूर्ण घोषणा का साक्षी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button