सक्ती जिला

बाराद्वार में 45 फिट के रावण का पुतला दहन कर मनाया गया विजयादशमी पर्व, नगर में निकाली गई रामजी की भव्य शोभायात्रा

बाराद्वार – नगर में हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी विजयादशमी महोत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीजी बॉयज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक विजयादशमी महोत्सव समिति के बैनर तले 2 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे केडिया भवन से राम, लक्ष्मण, हनुमान बने भक्तों के साथ झांकी सजाकर नगरवासीयों द्वारा गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए एसटी मील परीसर पहॅूची, तत्पश्चात आकर्षक विशेष आतिशबाजी की गई, उसके बाद रात्रि 10 बजे बुराई पर अच्छाई की जीत वाले इस त्योहार में रावण के विशाल पुतले का दहन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम द्वारा अग्निबाण से किया गया। रावण दहन कार्यक्रम में मील परिसर में समिति द्वारा खाने पिने के ब्यंजनो स्टाल भी लगाये गये थे। इसके अलावा हाईस्कूल के पास, बिजली ऑफिस मोहल्ला सहित नगर के विभीन्न वार्डो में रावण का पुतला दहन कर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button