सक्ती जिला

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई सक्ती जिले की कांग्रेस नेत्री अलका जायसवाल

सक्ती। कांग्रेसी नेत्री सुश्री अलका जायसवाल को दूसरी बार महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री अलका जायसवाल ने नियुक्ति को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ महंत के आशीर्वाद एवं अनुसंशा से जवाबदारी मिली है। जिसका वे बखूबी निर्वहन करेंगी।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए हम सभी को एक होकर कार्य करना है। महिलाओं के हित में कार्य करने वाली राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था के दिशा में बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में भी और बेहतर काम हो सकेंगे। रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं और आगे भी बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की नई राह तय कर रहा है। विदित हो कि 2018 में भी अलका जायसवाल को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। नगर के महिला कार्यकर्ताओं में अलका जायसवाल का जाना पहचाना और सक्रिय नाम है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं में एक नया उत्साह और नई उमंग का संचार होगा। निश्चित रूप से इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button