छत्तीसगढ़जनहितजांजगीर चांपाजांजगीर चांपा लोकसभासक्ती जिलासक्ती नगर

सांसद कमलेश जांगड़े मिलीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से, जेठा टोल प्लाजा में सक्ती जिलेवासियों को छूट और एनएच की गुणवत्ता सुधारने रखी मांग, मांगें पूरी करने का मिला ठोस आश्वासन

सक्ती। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जनहित की मांगे रखी। श्री गडकरी ने सांसद कमलेश जांगड़े की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। श्रीमती जांगड़े ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) के जेठा कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास बने टोल प्लाजा पर सक्ती वासियों को टोल में छुट एवं अकलतरा से रायगढ़ के मध्य समतलीकरण कराने बाबत मांग पत्र सौंपा है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा में NH-49 पर जिला – सक्ती के जेठा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने टोल प्लाजा बना है। चूकि टोल प्लाजा जेठा कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के पहले है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतिदिन सैकडो की संख्या में आमजन एवं कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। जो कि दो पहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों से लोग आते-जाते है। टोल प्लाजा बन जाने के करण वहां के लगभग 25 गांवों के नागरिकों एवं कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों में टोल देने को लेकर स्थानी शासन और भारत सरकार के प्रति भारी नाराजगी और अंतरविरोध का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) पर अकलतरा से रायगढ़ के मध्य में जो सड़क का निमार्ण कार्य हुआ है उसका सही प्रकार से समतलीकरण नही होने के कारण एवं कुछ जगहों पर गुणवत्ता विहीन निमार्ण होने से कई जगहों पर गाड़ीयां अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट जाने से कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो जाने से लोगों की मृत्यु हो चूकि है जिसकों पुनर्निमार्ण के तहत तत्काल मरम्मत कराने की आवश्यकता है। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए टोल के समीप स्थानीय लोगों को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने-जाने हेतु टोल में छुट व NH-49 को अकलतरा से रायगढ़ के मध्य समतलीकरण कराने की मांग सांसद ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button