जांजगीर चांपा

राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में चांपा के शिवांक शर्मा ने लहराया सफलता का परचम

0 भगवान परशुराम जी की प्रस्तुति देकर जीता दिल

0 विशेष प्रस्तुति पुरस्कार तथा फैशन वॉक में तीसरा स्थान प्राप्त किया

चांपा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराने के बाद नगर के स्व. बनवारी लाल शर्मा एवं किशन शर्मा के पौत्र शिवांक शर्मा पिता सुभाष शर्मा ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड ऑफ टैलेंट के द्वारा ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।

6 वर्षीय शिवांक शर्मा ने भगवान परशुराम जी की प्रस्तुति देकर विशेष परफारमेंश अवार्ड जीता है। डांस में विशेष प्रस्तुति पुरस्कार तथा फैशन वॉक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उक्त प्रतियोगिता में 7 राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें शिवांक ने अपने हुनर के दम पर विशेष स्थान हासिल कर चांपा नगर सहित ब्राम्हण परिवार का नाम रोशन किया है। शिवांक समाजसेवी माया शर्मा के पौत्र एवं पूजा शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button