भाजपा

जीएसटी सुधार से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा : विधायक सुशांत शुक्ला

सक्ती। भाजपा जिला कार्यालय में 9 सितम्बर को आयोजित प्रेस वार्ता में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी और सरलीकरण से देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि अब चार की जगह दो स्लैब होंगे, कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स शून्य और अन्य पर 10% तक कमी की गई है। इससे आम जनता, किसान, व्यापारी और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य व जीवन बीमा पर कर समाप्त होना सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

शुक्ला ने कहा कि नए सुधारों से कृषि, वस्त्र, हस्तशिल्प, ऑटोमोबाइल व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर जीएसटी को लेकर दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी कौंसिल संघ-राज्य संबंध का बेहतरीन लोकतांत्रिक मॉडल है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, धनंजय नामदेव भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button