सक्ती जिला

सड़क हादसे में युवक की मौत के करीब छह माह बाद दर्ज हुआ अपराध

बोकरेल नहर पार के पास टाटा एस वाहन ने मारी थी टक्कर, उपचार के दौरान 5 अप्रैल को हुई थी मौत

सक्ती। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में करीब छह माह बाद वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोकरेल नहर पार के पास हुई इस दुर्घटना में ग्राम कर्रापाली निवासी 25 वर्षीय बालकराम वारे की जान चली गई थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने टाटा एस वाहन क्रमांक ब्ळ 10 ठच् 5512 के चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालकराम वारे खरसिया स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता था। 23 मार्च 2026 को वह रोजाना की तरह काम पर गया था। उसी रात करीब 9रू30 बजे ग्राम बोकरेल में नहर पार नीम के पेड़ के पास अडभार की ओर से आ रहे टाटा एस वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं।

खरसिया से रायपुर तक चला उपचार –

हादसे के बाद परिजन घायल बालकराम को शासकीय अस्पताल खरसिया लेकर पहुंचे। वहां से उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद रायपुर के निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। 30 मार्च को उसे डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 5 अप्रैल 2026 को रात करीब 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के पिता लोकनाथ वारे, भाइयों मेमलाल वारे एवं राजकुमार वारे सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित टाटा एस वाहन के चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

हादसे में परिवार ने खोया जवान बेटा-

कम उम्र में बालकराम की मौत से परिवार को गहरा दुख पहुंचा। उपचार के दौरान परिजनों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अब पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button