डभरासक्ती जिला

आपसी षडयंत्र कर नामांतरण पंजी मे काट-छाट करवाकर 07 एकड़ भूमि को अपने नाम पर दर्ज कराने वाले आरोपियो को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

डभरा,, प्रार्थी डोलनारायण पटेल पिता जीवराखन लाल पटेल उम्र 64 वर्ष साकिन रेड़ा थाना डभरा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वयं के पॅतृक भूमि 07 एकड़ जमीन को आरोपी शिवनंदन, खगेश्वर घासीलाल हेमप्रसाद लक्ष्मीनारायण पटेल तथा देवनारायण पटेल के द्वारा 1994-95 में राजस्व कर्मचारियो के साथआपसी षडयंत्र कर मिली भगत से बिना बिक्री एवं वैध नामांतरण से आदेश के उनके स्वत्व की भूमि को अपने नाम से राजस्व अभिलेखो पांचशाला खसरा भू-अभिलेख में चढ़ावाकर तथा नामांतरण पंजी में काट-छाट कर खसरा पांचशाला मे के पन्नों को बदलकर तथा बसरा नं. को बदलवाकर लोक दस्तावेजों में कुट रचना कर अपने नाम पर दर्ज कर लिया है कि रिपोर्ट पर धारा 420,467,468,471,120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकरमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता द्वारा गंभीर अपराधों में जल्द साक्ष्य संकलन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने का कड़ी निर्देश प्राप्त होने पर राजस्व अभिलेखो नामांतरण पंजी, खसरा पांचशाला, बी-1 के अवलोकन से आरोपी की पुष्टि पाये जाने से आरोपी घासीलाल पटेल पिता स्व. जीवनलाल पटेल उम्र 66 वर्ष. हेमप्रसाद प्रसाद पटेल पिता स्व. जीवनलाल पटेल उम्र 62 वर्ष देवनारायण पटेल पिता रघुनंदन पटेल उम्र 46 वर्ष खगेश्वर पटेल पिता शिवनंदन पटेल उम्र 58 वर्ष साकिनान रेड़ा पारा बिजनी थाना डभरा को 14 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय मैं पेश किया गया जहां आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत उप निरीक्षक सी.एम.मालाकार प्र.आर मिथुन सुल्तान, रमेश चंद्रा एवं समस्त थाना डभरा स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button