सकर्रा

पोता सोसायटी में यूरिया खाद की तत्काल भण्डारण कराने की मांग

आरोप : करिगांव के 90 किसानों को अभी तक एक बार भी नहीं मिला यूरिया खाद

प्रबंधक ने कहा 500 बोरी का आरओडीडी जिला विपणन अधिकारी को भेजा जा चुका है

5 दिवस के भीतर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराने पर चक्का जाम करने की चेतावनी


सक्ती/सकर्रा| भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा की नेतृत्व में खाद अप्राप्त की समस्या को लेकर किसानों की उपस्थिति में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया| ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को आरोप मे बताया गया है कि मालखरौदा ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले पोता सोसायटी के अधिनस्त ग्राम पंचायत करिगांव के लगभग 90 किसानों को अभी तक एक बार भी यूरिया खाद नही मिल पायी है। वही बताया गया की सोसायटी प्रबंधक से इस संबंध मे बात करने पर बताया गया कि 500 बोरी का आरओडीडी जिला विपणन अधिकारी को 28 जुलाई 2025 को भेजा जा चुका है लेकिन समिति मे अभी तक नही भेजा गया है तो हम कहां से देने देंगे की जवाब मिला| वही आरोप मे बताया की दूसरा पक्ष यह है, कि आसपास के निजी व्यापारियों के दुकान में जाने पर 266.50 पर बोरा 1100/- ग्यारह सौ रुपये में मिल रहा है। जो हम किसानों के बडी समस्या है| वही कहा की इस स्थिति में किसानों के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन है। वही किसान अभी दो चार दिवस के भीतर खेतों में यूरिया का खाद नही डालता है तो इस वर्ष की फसल बर्बाद हो जायेगी पैदावार बिल्कुल भी नही आयेगी जिसके चलते किसान कर्ज के बोझ तले दब जायेगी। इसलिए किसानों की सिर्फ एक ही मांग है, कि 5 दिवस के भीतर हम लोगों को यूरिया खाद दिया जाना सुनिश्चत करें। यदि 5 दिवस के भीतर हमें यूरिया खाद उपलब्ध नही कराया जाता है तो हम सभी किसान सडक पर उतरकर चक्का जाम करने को मजबूर हो होंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button