सक्ती जिलासक्ती नगरस्वास्थ्य

आश्रम शाला मसनियाखुर्द में दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, डॉ आशुतोष ने दी सेवा, एकता पत्रकार संघ का आयोजन

सक्ती। शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसानिया खुर्द में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन एकता पत्रकार संघ के तत्वावधान में किया गया। आशुतोष डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर आशुतोष जायसवाल ने अपनी सेवाएं दी। आश्रम में रहने वाले बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया।

साथ ही डॉक्टर आशुतोष जायसवाल ने बताया कि किस प्रकार अपने दांतों का ख्याल रखना चाहिए और दांतों की बीमारी से बचाव रखना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि हर शख्स को दिन में कम से कम 2 बार ब्रश जरूर करना चाहिए. ब्रश करना कितना जरूरी है उतना ही उस ब्रश को बदलना भी जरूरी है, इसलिए हर 3 महीने पर अपना ब्रश जरूर बदल लेना चाहिए।

क्योंकि पुराना ब्रश दांतों को ठीक से साफ नहीं कर पाता है. इसके अलावा दिन में जितनी बार भी कुछ खाएं तो खाने के बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए।

इस अवसर पर आश्रम शाला के प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के संदर्भ में जानकारी दी। इस दौरान एकता पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा, मनीष कथुरिया, नितिन सोनी, अधिवक्ता उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया सहित स्टाफ छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक तथा संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button