क्राइम

गणेश विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, नंदेली से थाने का घेराव करने पहुंचे गांव वाले

सक्ती। दो पक्षों में विवाद को लेकर माहौल उस समय गरमा गया जब एक पक्ष के समर्थक काफी संख्या में थाने का घेराव करने पहुंच गए। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मामला वार्ड नंबर 01 तथा नंदेली के दो पक्षों का है। गणेश विसर्जन को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा था

   थाना पहुंचे लोगों ने कहां की आए दिन आकर गांव के लोगों को धमकाने तथा पीटने के मामले होते हैं लेकिन हमेशा गांव के लोगों ने सहयोगात्मक रवैया अपनाया हैं लेकिन गणेश विसर्जन के दौरान जिस प्रकार वार्ड नंबर 1 के कुछ लोगों ने विवाद कर युवक को पीटा है उसे गांव वाले काफी आक्रोशित हैं।

टीआई कमल किशोर महतो ने काफी संख्या में पहुंचे लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि जो भी दोषी व्यक्ति होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी लेकिन वह नगर का माहौल बिगड़ने की कोशिश ना करें। गांव के सरपंच श्रीमती ममता उरांव भी युवक को पीटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। रविवार 4 सितंबर की रात्रि 9 बजे के आसपास थाना पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिसकर्मी समझाइश देते रहे लेकिन धीरे-धीरे नंदेली से आने वालों की संख्या बढ़ती रही। बिगड़ते माहौल को देखते हुए थाना प्रभारी ने पहले पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button