सक्ती जिला

लाल किला परिसर से 1 करोड़ के कलश की चोरी, जैन पुजारी के वेश में आया चोर

दिल्ली के लाल किला परिसर में जैन धार्मिक आयोजन के दौरान दो स्वर्ण कलश चोरी हो गए। इसमें 1.5 करोड़ रुपए कीमत के आभूषण लगे थे। घटना बुधवार, 3 सितंबर की है। इसका CCTV शनिवार को सामने आया है। इसमें एक चोर जैन पुजारी के वेश में आया और कीमती सामान से भरा बैग लेकर चला गया।

पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक स्वर्ण कलश पर लगभग 760 ग्राम सोने का नारियल लगा था। 115 ग्राम के दूसरे कलश पर हीरे, पन्ने और माणिक जड़े थे। इन्हें जैन धर्म में पवित्र माना जाता है और ये अनुष्ठानों में काम आते हैं।

ओम बिरला के स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब

लाल किला परिसर के पार्क में 15 अगस्त को 10 दिनों का धार्मिक आयोजन ‘दशलक्षण महापर्व’ आयोजित किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्वर्ण कलश और कीमती सामान बिजनेसमैन सुधीर जैन के स्वामित्व में था।

वे अनुष्ठानों के लिए हर दिन ये कीमती सामान लाते थे। पिछले बुधवार भी वे अनुष्ठान के लिए कलश लाए थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे। ओम बिरला के स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button