सक्ती जिला

सपोस में जिला स्तरीय आयुर्वेद मेला सम्पन्न, सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

सक्ती । जिला के सपोस ग्राम में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय आयुर्वेद मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री कमलेश जांगड़े ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियानों की सराहना करते हुए जन सहभागिता का आह्वान किया।


   कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की गहराई से झलक मिलती है। योग, ध्यान, पंचकर्म एवं प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से रोगों का समूल नाश संभव है, जिससे यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति सिद्ध होती है।


  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल ने आयुष विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेद औषधालयों से निःशुल्क औषधियाँ प्राप्त की जा सकती हैं, और विभागीय अधिकारी सेवा हेतु सदैव तत्पर हैं।
   आयुष विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में डा. उत्तम गबेल, डा. छत्रपति पटेल, डा. सुशील जांगड़े, डा. मोहन पटेल, डा. मोनिका गबेल, डा. अंजली गौतम, डा. कन्हैया सिदार एवं भुनेश्वरी पंकज सहित विशेषज्ञों ने 395 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, एवं औषधि वितरण कियागया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सूरज सिदार के द्वारा45 का रक्त परीक्षण किया गया।


   कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सिदार, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू संजू पटेल, ग्राम सरपंच महंगु राम टंडन, बगरैल सरपंच श्री बृजलाल पटेल, मिरौनी सरपंच श्रीमती मीना पटेल, मेढ़ापाली सरपंच श्री हरीहिमधर, छवारीपाली सरपंच श्री अशोक पटेल, साल्हे सरपंच श्री ओमप्रकाश पटेल, नेतराम पटेल एवं अघरिया समाज अध्यक्ष डभरा श्री ओमप्रकाश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्राम पंचायत द्वारा सह भोज का आयोजन कर सामुदायिक सौहार्द को सुदृढ़ किया गया।
   कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने किया, जबकि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्री जवाहर बंजारे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button