सक्ती जिलासक्ती नगर

भाजपा प्रत्याशी युवा नेता चिराग अग्रवाल ने भरा नामांकन, कहा- जीत के रहेंगे, कमल खिला के रहेंगे, कार्यकर्ताओं के सैलाब के बीच दिखाई ताकत

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष के उम्मीदवार युवा नेता चिराग अग्रवाल ने भी नामांकन दाखिल किया. कार्यकर्ताओं के सैलाब के साथ चिराग अग्रवाल ने अपना दमदारी के साथ नामांकन दाखिल किया और कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और नगर पालिका में कमल का फूल खिलेगा. चिराग अग्रवाल ने कहा कि हम जन जन की आवाज बनेंगे और सक्ती नगर की प्रमुख समस्याओं को दूर करते हुए निश्चित तौर पर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे. चिराग अग्रवाल के नामांकन में काफी संख्या में महिलाएं युवा मौजूद रहे.

चिराग अग्रवाल के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए समर्थक।
नामांकन दाखिल करते हुए चिराग अग्रवाल
उत्साहित भाजपा नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button