सक्ती नगर

प्रशिक्षण को विभागीय कार्य में उतारकर अच्छी गुणवत्ता के साथ करें कार्य – चंदेले

* वन रक्षकों का 62 वां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

सक्ती। प्रशिक्षण शाला में वन रक्षकों का 62 वां प्रशिक्षण सत्र के सत्रांत अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय वन सेवा के अधिकारी मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर राजेश कुमार चंदेले एवं वन मंडल अधिकारी मुंगेली यू गणेश वन मंडल अधिकारी जांजगीर चांपा सौरभ सिंह ठाकुर मौजूद रहे। 

ग्रामीणों के मध्य सामंजस्य बैठाकर करें कार्य-

     कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होने के पश्चात वन मंडल अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर के द्वारा प्रगति प्रतिवेदन का पठन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण करने के साथ-साथ विषयों में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वालों को पुरस्कार दिए गए। वन वर्धन एवं वनस्पति शास्त्र में मुकेश कुमार ,वन सर्वेक्षण एवं वन अभियांत्रिकी में कृष्ण कुमार, वन प्रबंधन एवं वन उपयोगिता तथा वन विधि एवं वन सुरक्षा में हेमंत कुमार यादव को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सत्र में प्रथम स्थान हेमंत कुमार यादव एलीफेंट रिजर्व सरगुजा के वनरक्षक प्रशिक्षणार्थी को प्राप्त हुआ एवं ऑलराउंडर प्रशिक्षणार्थी रितेश कुमार मिश्रा सूरजपुर वन मंडल को घोषित किया गया। 

मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त राजेश कुमार चंदेले ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को विभागीय कार्य में उतारकर अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। मैदानी क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनों के हित में कार्य करते रहने तथा आम जनों एवं ग्रामीणों के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित कर विभाग की छवि को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वन रक्षकों को उच्च स्तरीय कार्य प्रदर्शन की आशा प्रकट की गई साथ ही वन विद्यालय सक्ती के क्रमिक उन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की। 

विभिन्न प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित-

वन मंडल अधिकारी मुंगेली यू गणेश ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए सभी कार्यों को भविष्य में प्रतिबिंबित हो ऐसी आशा प्रकट की गई उन्होंने कहा कि विभाग की छवि मैदानी कर्मचारियों की कार्यकुशलता से ही बनती है अतः सभी अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करें। 

       प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सहायक अनुदेशक जितेंद्र कंवर, बी एल धृतलहरे, लाल साय राम भगत, नारायण सिंह राठिया, एचपी साहू ,मनमोहन सिंह, उत्तम सिन्हा ,गोपाल प्रसाद ,विजेंद्र सिंह, बृजभूषण , सुनील पटेल, शिवेंद्र कुमार, सत्यवान यादव का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। वही आभार प्रदर्शन सहायक अनुदेशक जितेंद्र कुमार कंवर के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button