डभरासक्ती जिला

कश्मीर के आतंकी हमले में दिवंगत हुए निर्दोष पर्यटकों को भाजपा मंडल डभरा द्वारा अर्पित की गई श्रद्धांजलि

सक्ती/डभरा – कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत हुए निर्दोष पर्यटकों को भाजपा मंडल डभरा के कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत डभरा के नगरवासियों के द्वारा थाना चौक डभरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही नगर में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना किया। सभी कार्यकर्ताओं नागरिकों ने ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश बरेठ अध्यक्ष भाजपा मंडल डभरा एवं दीपक कंवलधर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा एवं लीलांबर सिंह जगत उपाध्यक्ष नगर पंचायत डभरा व रूपसिंह चंद्रा पुरन सरल शैलेन्द्र बंजारे दिलीप गुप्ता सुभाष अग्रवाल सौरभ अग्रवाल सुनंदा बरेठ सहित नगरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button