क्राइमबाराद्वारसक्ती जिला

सक्ती जिलाः शादी के घर में एक और झगड़ा, कर्नाटक से आया था शादी में शामिल होने, चूल माटी के दिन हो गई पिटाई और अब एफआईआर

सक्ती- लोगों में सब्र का बांध टूटता जा रहा है। छोटी बातों में लोग अब एक दूसरे पर हमला करने में उतारू हैं। एक ऐसा ही मामला सक्ती जिले में फिर आया है कि शादी में के घर में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की इसलिए पिटाई कर दी कि वह उनके बारे में दूसरे से बात कर रहा था। प्रार्थी कर्नाटक में काम करता था शादी में शामिल होने आया था और यह काण्ड हो गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लुकेश्वर बरेठ जो बाराद्वार थाने के पलाडीकला का निवासी है। सुप्रजीत कंपनी आटो मोल्डिंग साईड कनांर्टक में रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 30.04.25 को कर्नाटक से अपने घर आया था। आगे उसने एफआईआर में बताया है कि 8.05.25 को रात्रि करीब 9.30 बजे वह गांव के ही संतोष बरेठ की लडकी की शादी के चुल माटी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था, उसी समय वह संतोष बरेठ से आपसी बात चीत कर रहा था। इतने में पास में किशन भानु, नरेन्द्र भानु तथा भारत साहू खडे थे तो किशन भानु ने उसके साथ अश्लील गाली देते हुए कहने लगे की तुम मेरे बारे में संतोष बरेठ से क्यो बोल रहे थे? कहते हुये हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा वही पर पास में खडा नरेन्द्र भानु भी मुझे हांथ मुक्को से मारपीट करने लगा तथा भारत साहू ने हांथ में रखे ईट के पत्थहर से सिर में वार कर दिया। जिससे उसे चोंट लगी है। एफआईआर के मुताबिक तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना को तिलेश्वर यादव, दीनु पांण्डेय तथा किशन बरेठ देखे है एवं बीच बचाव किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवचेना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button