सक्ती जिला

कक्षा-6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 27.08.2025 तक

हसौद। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई है। चयन परीक्षा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जायेगी। इच्छुक विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में दिनांक 31 जुलाई 2025 तक प्रवेश लेकर अध्ययनरत रहेंगे तथा जिनकी जन्मतिथि 01/05/2014 से 31/07/2016 तक हो (दोनों तिथियां सम्मिलित), वही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। योग्य विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button