सक्ती जिला

? सक्ति में सर्व कुर्मी समाज का प्रांतीय महा सम्मेलन — संयोजक बने कृष्ण कांत चंद्रा

सक्ति | सर्व कुर्मी समाज का प्रांतीय महा सम्मेलन एवं 23वां कुर्मी संझा अधिवेशन आगामी 13 और 14 दिसंबर को सक्ती में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का संयोजक समाज के वरिष्ठ नेता एवं चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा को नियुक्त किया गया है।

श्री चंद्रा सामाजिक क्षेत्र के एक अनुभवी, सक्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व हैं। वे पूर्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंद्रा समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही समाज को OBC सूची में शामिल कराने जैसी ऐतिहासिक पहल सफल हुई थी।

इस दो दिवसीय महा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से संबद्ध 29 जातियों के प्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन में मिलन अंक पत्रिका का विमोचन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा ‘कुर्मी शिखर सम्मान’, ‘युवा प्रतिभा सम्मान’ जैसे विशेष सम्मान समारोह शामिल होंगे।

नारी शक्ति की अगुवाई में कलश यात्रा और युवाओं द्वारा बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी। विदेशों में निवासरत समाज के सदस्य भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

आयोजन की तैयारियों के लिए एक समिति गठित की जा रही है, जिसकी प्रथम बैठक 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे चंद्रा भवन, सक्ती में होगी। इस बैठक में सभी जिम्मेदारियों का निर्धारण और समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button