खेलछत्तीसगढ़शिक्षासक्ती जिलासक्ती नगर

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाएं क्रिकेट में अहमदाबाद गुजरात में दिखाएंगी अपना हुनर, टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है चयन

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित से सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपनी महारत हासिल कर रहे हैं। गुजरात टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ द्वारा 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के कलोल अहमदाबाद शहर में आगामी 25 में से 28 में तक किया जा रहा है, जिसमें जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने भी शामिल होकर शहर को गौरवान्वित किया है। विदित हो कि नगर के स्वधा बनाफर, देवांशी यादव, आयुषी सोनी जिंदल वर्ल्ड स्कूल की उनके कोच सपना महानंद के साथ गुरुवार को अहमदाबाद एक्सप्रेस से गुजरात के कलोल के लिए रवाना हो गए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि अंडर 17 राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शामिल होने खिलाड़ियों का चयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की सब जूनियर 17 वर्ष से कम बालक एवं बालिका की टीम 8 अप्रैल 2024 को बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर 1 भिलाई में ट्रायल हुआ था जिसमें विद्यालय की तीन छात्रों का चयन हुआ था और उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए शामिल किया गया है। डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह निश्चित तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी और आगे विद्यालय तथा जिले का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button