सक्ती जिला

इफको एमसी ने मनाया ग्यारहवां स्थापना दिवस

सक्ती। ग्राम जाजंग में इफको एमसी के ग्यारहवें स्थापना दिवस पर किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेवा सहकारी समिति मर्यादित डोड़की सक्ती (छ.ग.) की सहभागिता से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पाण्डेय, बैंक प्रवेक्षक विनोद साहू, समिति अध्यक्ष धनीराम पटेल, समिति प्रबंधक प्रभात कुमार जयसवाल, इफको एमसी के सीनियर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अंकुर शर्मा तथा MDO राजकुमार सहित 80 से अधिक किसान उपस्थित रहे। अंकुर शर्मा ने किसानों को इफको एमसी की कीटनाशक दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का उद्देश्य “सही दवा सही दाम” उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने इफको एमसी की किसान सुरक्षा बीमा योजना की भी जानकारी दी। समिति प्रबंधक प्रभात कुमार जायसवाल ने “जय जवान जय किसान” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button