छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा लोकसभासक्ती जिलासक्ती नगर

हिंदू धर्म की एकता को बर्दास्त नहीं कर पा रहे राहुल गांधी, राहुल गांधी हिंदू विरोधी ही नहीं बल्कि महिला विरोधी भी हैं- अंकित अग्रवाल

सक्ती- दरअसल राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था कि हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम शक्ति से लड़ रहे हैं. जिस पर भाजपा के तेज तर्रार नेता भाजपा युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवम् प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित अग्रवाल राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म की एकता को बर्दास्त नहीं कर पा रहे है उन्होंने पहले भी सनातन धर्म को लेकर विरोध में कई बार अपनी प्रतिक्रिया दी है इस से यह प्रतीत होता है कि राहुल गांधी सनातन धर्म को घोर विरोधी है। अंकित अग्रवाल ने आगे निंदा करते हुए कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विनाश का आह्वान करने के बाद, अब शक्ति को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी लगे है। माँ दुर्गा शक्ति या शक्ति के विविध पहलुओं का प्रतीक हैं, जिन्हें सती, पार्वती, उमा, दुर्गा, काली, गौरी, त्रिपुर सुंदरी, जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता हैं। उन्होंने कहा, ”शक्ति महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है।” यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का असली चरित्र है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button