शिक्षासक्ती जिलासक्ती नगर

जे बी डी ए व्ही का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जे बी डी ए व्ही हायर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं में प्रेक्षा देवांगन (पिता: श्री अजय देवांगन) ने 87.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमाक्षी साहू 83.8%, किरण देवांगन 80%, शताक्षी साहू 76%, कान्हा रोचलानी 66%, खदीजा खान 65.6% तथा रेणुका कुशवाहा 62% अंकों के साथ सफल रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर अनिल दरयानी एवं राजकुमार दरयानी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।

वहीं प्रभारी प्राचार्य रामनारायण धीवर ने कहा कि यह सफलता सभी छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होकर और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य बच्चों की सफलता से उत्साहित दिखाई दिए और सभी ने मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button