सक्ती जिला

3 दिसंबर को सक्ती में भव्य रावत नाच महोत्सव: विभिन्न जिलों से आएंगे नर्तक दल, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सक्ती। नगर की दशकों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा इस वर्ष भी भव्य रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को शाम 6 बजे गौरव पथ मार्ग स्थित खेल परिसर मैदान में आयोजित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परंपरागत आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से रावत नर्तक दल आमंत्रित किए गए हैं।

रावत नाच महोत्सव का आयोजन हर वर्ष जोर-शोर से किया जाता है और इस बार भी कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। विजेता नर्तक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है—

प्रथम पुरस्कार: ₹51,000 एवं मोमेंटो

द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000 एवं मोमेंटो

तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 एवं मोमेंटो

सांत्वना पुरस्कार: ₹5,100 एवं मोमेंटो


नगर पालिका ने बाहर से आने वाले सभी नर्तक दलों के भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी की है।

नगर पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि रावत नाच महोत्सव सक्ती की सांस्कृतिक पहचान है, जो अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। इस महोत्सव में नर्तक दल अपनी शौर्य, वीरता और परंपरागत कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हैं, जिसे देखने के लिए सक्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।

सक्ति में होने वाला यह आयोजन इस वर्ष भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button