राजनीतिकसक्ती जिला

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से कमल किशोर पटेल ने की सौजन्य मुलाकात

सक्ती/डभरा – छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय 1 अप्रैल को मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन करने चंद्रपुर पहुंचे। जहां चैत नवरात्रि के अवसर पर माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना किया। देश प्रदेशवाशियो के खुशहाल के लिए माता के मंदिर में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। वही चंद्रपुर में जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया । वही जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने संगठन महामंत्री से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में चर्चा किया और अपने जिला पंचायत क्षेत्र सकराली के सभी गांवों के विकास के संबंध में विशेष चर्चा किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती कमल किशोर पटेल जब से जिला पंचायत सक्ती में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है तब से लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोविंद अग्रवाल प्रबंधक चंद्रहासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट व कृष्णकांत चंद्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सक्ती एवं अनिल चंद्रा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा, सतीश चंद्रा प्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती व भाजपा नेता नेतराम चंद्रा साथ में अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button