खीक बाई मनहरण कमलेश सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास मालखरौदा ने एस.पी.अंकिता शर्मा से की मुलाकात

सकर्रा| खीक बाई मनहरण कमलेश- सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास मालखरौदा एवं मनहरण लाल कमलेश अधिवक्ता -उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ जिला सक्ती ने सक्ति जिला पुलीस अधिक्षक अंकिता शर्मा से मिलकर ग्राम पंचायत सकर्रा मे स्वीकृत पुलीस चौकी को जल्द से जल्द विधिवत स्थापित कर संचालित कराने को लेकर ज्ञापन दिया, तथा विस्तृत रूप से चर्चा किये जिस पर एसपी ने जल्द हि स्थापित करने की बात कही। वही जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूजा अग्रवाल से भी मुलाक़ात किया और ग्राम पंचायत् सकर्रा में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी प्रारम्भ कराने के लिए ज्ञापन दिए। उसके जिला विपणन प्रभारी अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी से भी मुलाकात कर जिले में हो रही खाद की कमी के बारे में विस्तृत चर्चा किया तथा विशेष रूप से ग्राम पंचायत करीगाव के किसानों के लिए जिनको की अभी तक यूरिया खाद नही मिला है उनको तत्काल दिलाने की बात रखी, बात को गंभीरता से लेते हुए जिला विपणन अधिकारी ने करीगांव के किसानो के लिए 300 बैग यूरिया खाद भेजने के तुरन्त आदेश दिये, जिसके लिए खीक बाई मनहरण कमलेश- सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास मालखरौदा एवं मनहरण लाल कमलेश अधिवक्ता -उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ जिला सक्ती ने तिवारी मैडम को धन्यवाद दिया।




