सक्ती जिलासक्ती नगर

अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न

सक्ती – सक्ती जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शानदार संचालित होता हुआ ग्राम मसनिया कला स्थित अंबेडकर पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगा झंडे, गुब्बारे और रंगीन सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम मसनिया कला के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सी. आर. जांगड़े, सेवानिवृत्त शिक्षक अमर सिंह जांगड़े, ग्राम पंचायत सरपंच जयंत कुमार जांगड़े, उपसरपंच प्रतिनिधि सुनील शुक्ला, मंडी अध्यक्ष रमेश गबेल, स्कूल समिति उपाध्यक्ष ईश्वरी भास्कर, सचिव राजीव डनसेना , कोषाध्यक्ष कृष्ण साहू तथा विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान एवं उनके पापा सालिकराम चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी, समाज सुधारक सावित्री बाई फुले तथा विद्या की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त की
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की भावना ऐसे ही हमेशा अपनाते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और देश का विकास संभव है। विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंबेडकर पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए सतत प्रयासरत है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस प्रकार अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत सफल एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी,चौहान स्कूल की एच एम ज्योति पटेल, असिस्टेंट एच एम निकिता चौहान, शिक्षिका पूनम साहू, दीनू साहू रमा जायसवाल, गीता सिदार वृषभा सारथी पलीता साहू सहित ग्रामवासियों में अशोक जांगड़े कुंज बाई साहू, सुनीता सिदार,इंद्र कुमार गबेल भुवन कंवर, योगेश गिरी गोस्वामी एवं मसनिया कला के कोटवार शिवा सारथी एवं मसनिया खुर्द के कोटवार रेशमलाल चौहान तथा प्रकाश पटेल, रामदयाल चौहान, पिंटू चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button