छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

कांग्रेस से टिकट के लिए महल की दावेदारी, इस विधानसभा चुनाव लिए एक्टिव मोड में आया महल, इस जोड़ी की चर्चा जोरों पर

सक्ती। इस बार के विधानसभा चुनाव में सक्ती का राजमहल फिर से एक अहम भूमिका निभाने जा रहा है। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के जनपद सदस्य बेटे राजा धर्मेंद्र सिंह ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस पार्टी से टिकट प्राप्त करने के लिए उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आवेदन दिया है.

IMG 20230823 WA0013 kshititech
विगत दिनों राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की थी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात साथ में मौजूद थे जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह

साथ ही कहा है कि क्षेत्र में जिस प्रकार से जनता ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है निःसंदेह कांग्रेस से टिकट लाकर सक्ती विधानसभा से चुनाव लड़कर जनता की सेवा करेंगे। धर्मेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है और कहा कि क्षेत्र की जनता ठगा सा महसूस कर रही है लेकिन अब आने वाले समय में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और वह सक्ती विधानसभा को अपना परिवार मानते हैं और यहां से चुनाव लड़कर वह जन-जन की सेवा करना चाहते हैं।

IMG 20230823 WA0010 kshititech
विगत कुछ वर्षों पूर्व ही राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने धर्मेंद्र सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था

इस बार इस चुनाव में एक जोड़ी फेमस होने वाली है और वह है धर्मेंद्र और देवेंद्र की। जो लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने जिस प्रकार उम्मीदवारी कांग्रेस की टिकट के लिए पेश की है ऐसा लग रहा है कि इस बार राजमहल का इस विधानसभा चुनाव में बड़ा दखल रहने वाला है।

IMG 20230823 WA0011 kshititech
विगत वर्ष मुख्यमंत्री जब सक्ती आए थे तब उन्होंने महल पहुंचकर की थी राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह से सौजन्य मुलाकात

यह संकेत संदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के लिए इसलिए सही नहीं कहा जा सकता क्योंकि विगत कुछ महीनो से राजमहल लगातार उनका विरोध कर रहा है। विगत साल भर पहले से राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं उनके समर्थक डॉक्टर चरण दास महंत के मुख्य विरोधी के रूप में आगे आए हैं।

IMG 20230823 WA0012 kshititech
दिल्ली में राहुल गांधी के साथ धर्मेंद्र सिंह की फाइल फोटो

यह विरोध केवल अंदर तक सीमित नहीं रहा है बल्कि धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री के साथ पूरे सक्ती ब्लॉक में पदयात्रा निकालकर डॉक्टर चरण दास महंत का विरोध किया था। जिस गांव में भी यह जा रहे थे डॉ. चरण दास महंत का खुलकर विरोध कर रहे थे।

IMG 20230823 152833 kshititech
जिस जोड़ी की चर्चा चल रही है वह धर्मेंद्र और देवेंद्र की

कांग्रेस नेता देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खास माने जाते थे अब उनका साथ महल के साथ है। देखना होगा कि आने वाले समय में राजनीति क्या रंग दिखाती है। हालांकि विधनसभा अध्यक्ष को चुनौती देना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। लेकिन यदि कांग्रेस से बागी सामने आते हैं तो दिक्कत बढ़ सकती है।

IMG 20230823 WA0009 kshititech
महल पहुंचने पर हुआ था मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत इस समय साथ में मौजूद थे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत