छत्तीसगढ़विधनसभा चुनाव 2023विशेष समाचारसक्ती जिला

एईआरओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए मनमोहन प्रताप सिंह का राज्य स्तरीय समारोह में हुआ सम्मान

  • बिलासपुर संभाग से केवल मनमोहन सिंह का हुआ था चयन
  • पांच संभाग से पांच अधिकारी हुए थे चयनित

सक्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा 35-सक्ती हेतु सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के रूप में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर में सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। बिलासपुर संभाग से उनका चयन हुआ था। यह सक्ती जिले के लिए गर्व की बात है। उन्हें मिल इस सम्मान पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


श्री मनमोहन प्रताप सिंह अपने सरल सहज व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। तहसीलदार के रूप में सेवा दे रहे श्री सिंह लगातार बेहतरीन तरीके से जिले में होने वाले आयोजनों को संपन्न कराने में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। सहायक राजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button