सक्ती जिलासक्ती नगर

प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू आज सक्ती दौरे पर, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा संगठन

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू आज 6 नवंबर को जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला प्रवास है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एवं सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू भी दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर संगठन द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।

जानकारी के अनुसार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का स्वागत अकलतरा के चौक, जांजगीर के कचहरी चौक, भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर, बाराद्वार के अग्रसेन चौक, सक्ती के कचहरी चौक एवं भाजपा कार्यालय सक्ती में किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने ओबीसी मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करें और संगठन की मजबूती का परिचय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button