सक्ती जिला

श्री परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो विप्र बंधु- पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे

सक्ती। सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने परशुराम जन्मोत्सव पर समस्त के प्रदेशवासियों नगर वासियों सहित समस्त विप्र जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शाम में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।

समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने कहा कि सभी अपने घरों के सामने दीप प्रज्वलन करें साथ ही भव्य शोभायात्रा में शामिल हो। अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री चौबे ने की है। परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज के युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जयंती को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button