सक्ती जिला

? सक्ति में रौताही मेले की तैयारी शुरू – स्टेशन रोड पर 3 से 31 दिसंबर तक लगेगा मेला

सक्ति | शहर में इस साल भी रौताही मेले की रौनक देखने को मिलेगी। 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्टेशन रोड स्थित निजी परिसर में रौताही मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के लिए निजी मेला संचालकों ने जगह की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है और परिसर के बाहर बोर्ड लगाकर जानकारी दी जा रही है।

विगत वर्ष भी यही मेला स्टेशन के पास स्थित इसी परिसर में आयोजित हुआ था और इस बार भी वही स्थल तय माना जा रहा है। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

पूर्व में नगर पालिका द्वारा परंपरागत रूप से रौताही मेला और रावत नाच महोत्सव का आयोजन बुधवारी बाजार ग्राउंड में किया जाता था, लेकिन निर्माण कार्य और जगह की कमी के कारण वहां आयोजन संभव नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से पिछले वर्ष की तरह इस बार भी स्टेशन रोड पर रौताही मेला आयोजित किया जाएगा।

यह मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और पारंपरिक उत्सव का केंद्र रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button