सक्ती जिला
ग्राम तलवा (सक्ती) से माँ-बेटी लापता, परिजनों ने जताई चिंता

सक्ती। ग्राम तलवा (बाराद्वार) से एक माँ और उसकी नाबालिग बेटी 11 अगस्त से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमारी यादव (माता) और प्रियांशी यादव (पुत्री) घर से अचानक गायब हो गईं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आमजन से सहयोग की अपील की है। जानकारी देने वालों के लिए परिवार की ओर से ₹50,000 तक का इनाम घोषित किया गया है।
लापता माँ-बेटी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7974166323, 8437310116, 6261097680, 6268224420 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
गाँव और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। परिजन प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर माँ-बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।





