सक्ती जिला

शहीद दीपक भारद्वाज को दी गई श्रद्धांजलि. 

सक्ती।  जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरिद के शहीद सब इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजापुर जिले में 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों के साथ सीधा मुठभेड़ के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने साथी जवानों की जान बचाते हुए वीरगति हो गए उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए रहे जिसमें से एक शहीद सब इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज भी था स्ट्राइक टीम में दीपक भारद्वाज का ड्यूटी नहीं लग रहा इसके बाद भी वह टीम का हिस्सा बना ड्यूटी जाते समय उसके साथी सब इंस्पेक्टर पुलिस सुनील यादव ने जब उसको पूछा कि तुम्हारा तो स्ट्राइक टीम में ड्यूटी नहीं लगा है क्यों जा रहे हो तब दीपक भारद्वाज ने जवाब दिया था मक्कारी का कितना खाओगे यार जाता हूं ड्यूटी में छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराना है और ड्यूटी चला गया शहिद दीपक भारद्वाज के शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपनी हाथों से रक्षा अलंकरण समारोह 9 म ई2023 को राष्ट्रपति भवन में मरणोपरांत दिया जाने वाला चक्र कीर्ति चक्र से शहीद के माता-पिता को सम्मानित किया गया इस गरिमामय अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी एवं अन्य केंद्रीय मंत्रीगण उपस्थित रहे 5 अप्रैल 2025 को शहिद का चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम 5 अप्रैल 2025 को उनके घर आंगन ग्राम पिहरिद में रखा गया रहा जिसमें शक्ति जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्र नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा उपाध्यक्ष रितेश साहू मंडल अध्यक्ष मालखरौदा जगदीश चंद्र मंडल अध्यक्ष छपोरा घनश्याम भारद्वाज पुलिस थाना मालखरौदा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीमती शतरूपा तारम गबेल समाज का प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शक्ति के प्रमुख संरक्षण के रमेश तिवारी संरक्षक विजय बहादुर सिंह संरक्षक खगेश कुमार पटेल विकास चौबे लकेश्वर श्याम रमेश देवांगन श्याम सुंदर तिवारी पंचायत सचिव संघ के वेद राम साहू शैक्षिक समन्वयक घासीराम चंद्र घनश्याम चंद्र विजय लॉरेंस सुकृत दास मानिकपुरी लंबोदर भारद्वाज अशोक कुमार राठौर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर फॉर्म के जिला संयोजक तुलसीराम राठौड़ इत्यादि भारी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कर्मचारी शिक्षक पंचायत सचिव शिक्षिकाएं उपस्थित रहे उद्बोधन उद्बोधन में सभी वक्ताओं ने शाहिद दीपक भारद्वाज के शहादत की प्रशंसा करते हुए जिला शक्ति के आज मन एवं शान के प्रतीक बताएं गबेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने अपनी उद्बोधन में कहा की जनपद के पूर्व कार्यकाल में शहिद दीपक भारद्वाज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाने का जनपद से प्रस्ताव हो चुका है मगर उसके बाद भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन आज पर्यंत नहीं हुआ इस कार्यक्रम को शहिद के माता-पिता लोग ही आयोजन करते हैं जो संकोच की बात है और चिंता और चिंतन करने वाली बात है जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा ने अपनी उद्बोधन में कहा कि मुझे इन बातों का जानकारी नहीं था आगामी समय में मिल बैठकर चर्चा करते हुए शाहिद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम जनपद मालखरौदा के तत्वाधान में किया जाएगा इस घोषणा का उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया और जनपद अध्यक्ष का भूरी भूरी प्रशंसा किए शाहिद के पिता गुरु जी राधेलाल भारद्वाज ने बताया की क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने शाहिद के प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री जी के पास ले जाकर चर्चा करने का आश्वासन दिए हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button