सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती: धान खरीदी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं—किरण कौशल, लापरवाही पाए जाने पर एस्मा और एफआईआर की सख्त चेतावनी

सक्ती// खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी कार्य को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रभारी सचिव श्रीमती किरण कौशल ने अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एस्मा के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में प्रभारी सचिव ने खाद्य विभाग से जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों, संवेदनशील केन्द्रों और वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी सहकारी समितियों में उपलब्ध शासकीय कंप्यूटरों के आईडी-पासवर्ड रीसेट कर तुरंत चालू कराया जाए, ताकि खरीदी कार्य में कोई तकनीकी बाधा न आए।

नियमानुसार कड़ी कार्यवाही व तत्काल एफआईआर के निर्देश

श्रीमती कौशल ने कहा कि यदि किसी पूर्व कर्मचारी ने सिस्टम या कंप्यूटर को लॉक कर दिया है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित स्टैकिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आधारभूत सुविधाएँ तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एग्रीस्टेक के अंतर्गत किसानों के पंजीयन, गिरदावरी सत्यापन, तथा खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की।

अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी का निर्देश

प्रभारी सचिव ने जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने हेतु की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को अधिक सतर्कता व सक्रियता के साथ बेहतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को प्रभारी सचिव के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, श्री केएस पैंकरा, श्री बालेश्वर राम, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, डीएम NAN, सीसीबी नोडल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button