भाजपा सक्ती नगर मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सक्ती। भाजपा सक्ती नगर मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियों के सुस्पष्ट कार्य विभाजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे – कार्यक्रम प्रभारी भुवन भास्कर, जिला मंत्री (सक्ती विधानसभा) BLA1 भवानी तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल महामंत्री नटवर गोड़ सहित नगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “संगठन ही शक्ति है, और शक्ति ही विजय का मार्ग है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया।




