सक्ती जिला

अब हर शनिवार सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूल: सत्र 2025-26 में दो पालियों में संचालित होंगी छत्तीसगढ़ की शालाएं

रायपुर, 6 सितम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूलों के संचालन समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन की घोषणा की है। राज्य के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं अब दो पालियों में संचालित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि अब प्रत्येक शनिवार को भी प्रातः 7:30 बजे से ही स्कूल शुरू होंगे।

दो पालियों में स्कूल संचालन का नया समय इस प्रकार रहेगा:

🔹 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं:
मध्यान्ह 12:00 बजे से 4:00 बजे तक संचालित होंगी।

🔹 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं:
प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

प्रातिक्रिया दे