सक्ती जिला

चार दिनों बाद सक्ती थाने पहुंची “राम” की मां और मौसी, पुलिस से कहा- गरीबी के कारण छोड़ा था बच्चे को

मौसी ने अपनी सहेली की साथ छोड़ा था वार्ड 03 के मंदिर के पास

सक्ती– बीते बुधवार 5 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 03 में मिले डेढ़ साल के बच्चे की मां अपनी बहन के साथ रविवार को रायगढ़ से सक्ती थाने पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक आर्थिक कमजोरी के कारण मां ने बच्चे को छोड़ने का निर्णय लिया था। सीसीटीवी में दिख रही दो युवतियां भी थाने में है। उन्होनें पुलिस को बताया कि पारिवारिक दिक्कतों के कारण मां के कहने पर उन दोनों ने उसे इसलिए छोड़ा था कि कोई सज्जन बच्चे को रखकर उसकी उचित देखभाल कर लेगा। बच्चे का लालन पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाने के कारण उनके द्वारा बच्चे को छोड़ने का निर्णय लिया था इसके लिए कई समितियों तथा आश्रम में संपर्क भी किया था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल बच्चे को मातृ छाया कोरबा में रखा गया है। आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस जांच कर रही है। माता पिता के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

गरीबी और बीमारी के कारण बच्चे को छोड़ने की मजबूरी-

जिस प्रकार बच्चे की मां और मौसी ने पुलिस को बताया है उसके अनुसार बच्चे की मां सुमन भगत लैलूंगा की शादी बेलपाली चंद्रपुर के रहने वाले सेत कुमार उरांव के साथ हुई थी। जिसके बाद सिबू उरांव (बच्चे का नाम) का जन्म हुआ। लेकिन मां सुमन की तबियत आए दिन खराब रहने की वजह से तथा गरीबी के कारण लालन पलन करना काफी मुश्किल होता चला गया। कुछ पारिवारिक परेशानियों के कारण उसे रखना संभव नहीं हो सका तो मां ने मौसी को बच्चे को दे दिया था। किसी सज्जन को बच्चा मिल जाए इसलिए बच्चे को उन्होनें मंदिर के पास छोड़ दिया था। बच्चे की मौसी का नाम ममता भगत बताया जा रहा है। वह अपनी सहेली हेमलता वैष्णव के साथ बच्चे को छोड़कर चली गई थी।

अब आगे क्या होगा-

थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने बताया कि बच्चे के माता पिता व परिवार के बारे मे विस्तृत जानकारी ली जा रही है। जहां उसकी मां काम करती थी वहां से भी जानकारी ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तहसीलदार को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद चाइल्ड लाइन में पेश करने के बाद यहां निर्णय लिया जाएगा की बच्चा कहां सुरक्षित रहेगा? विदित हो कि शनिवार को ही बच्चे को बाल कल्याण समिति जांजगीर से मातृछाया कोरबा लाया गया था। बच्चे का नाम “राम” रखा गया था।
———————————————–
बच्चे की मां और मौसी रायगढ़ से सक्ती थाने पहुंची है। मौसी ने अपनी सहेली के साथ बच्चे को छोड़ा था। उन्होनें ऐसा क्यों किया इस बारे में उनसे विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

कमल किशोर महतो
थाना प्रभारी, सक्ती
—————————–———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button