सक्ती जिलासक्ती नगर

गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर गबेल ने दी शुभकामनाएं, संविधान और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सक्ती श्री टिकेश्वर गबेल ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है, जिसके आधार पर देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
टिकेश्वर गबेल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है तथा जिला सक्ती में भी संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button